उरई, फरवरी 1 -- कोंच। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी द्वारा संचालित जीजा बाई संस्कार केंद्र (पटेल नगर ब्लॉक) पर विद्या भारती कानपुर प्रान्त के निर्देश पर सप्तशक्ति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर की समाजसेवी गीता जादौन मुख्य वक्ता के रूप में राजकुमारी कपूर रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने सभी अतिथिओ का परिचय कराया एबं समस्त अतिथिओ के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। विद्यालय की प्रवक्ता रंजना तिवारी ने गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वही समाजसेविका कार्यक्रम अध्यक्ष गीता जादौन ने कहा कि समाज के बदलाव में महिलाओ कि महत्वपूर्ण योगदान होता है। मुख्य वक्ता राजकुमारी कपूर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को नयी दिशा के लिए प्रेरित करते है विद्या भ...