बदायूं, फरवरी 5 -- उझानी। नगर के देवनागरी इंटर कॉलेज में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा। इस वर्ष नगर के 427 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देवनागरी इंटर कॉलेज, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज और वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन को सम्मानित किया गया। इस दौरान आर्येंद्र सिंह, भुवनेश शर्मा और ममता शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...