लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज यूपी बोर्ड में इंटर के बच्चों का दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि रामजी दीक्षित रहे। जबकि मुख्य वक्ता समाजसेवी राजेश दीक्षित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आगा व प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यर्पण व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। कक्षा 11 के छात्र आकाश गुप्ता व कक्षा 12 के प्रतीक सिंह चौहान ने विद्यालय से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अपना विद्यालय अपना गौरव होता है। हम कहीं भी जाएं किसी भी क्षेत्र में कार्य करें कितनी भी कठिनाई क्यों न हो विद्यालय से मिली संस्कार युक्त श...