फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 28 -- फर्रुखाबाद। गढ़ी कोहना के एक गेस्ट हाउस में नेकी की दीवार कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम में कहा कि आज के समय में संस्कारयुक्त वातावरण बनाने की जरुरत है। इस भाव के साथ सभी को काम करना चाहिए जिससे हमारा देश और आगे बढ़े। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम ने दीप प्रज्वलन कर किया। बालिकाओं ने वंदे मातरम गीत गाया। इस दौरान भू विर्सजन रथ चालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शशि किरण, सुबोध शुक्ला, सुरेंद्र पाण्डेय, अनिल प्रताप सिंह, सदानंद शुक्ला, वैभव सोमवंशी और गौरव गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...