जमुई, फरवरी 2 -- जमुई। शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई के प्रांगण में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी जयंतकांत एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति पासवान विद्यालय पहुँचे। अतिथियों के आगमन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा डीआईजी जयनतकांत को जनरल सलामी एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं सचिव कुसुम सिन्हा द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डीआईजी जयनतकांत ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वां...