औरंगाबाद, अगस्त 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव में एक घर में चोरी की घटना घटित हुई है। पीड़िता कांति देवी ने दाउदनगर थाना में एक युवक को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि एक अगस्त को भी उनके घर से तीन बोरा चावल चोरी हुआ था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुनः चोरी करने का प्रयास किया गया। खेत से लौटने पर आहट पाकर आरोपित भागने लगा। पीछा करने पर वह दीवार फांदकर थैला लेकर फरार हो गया। घर में खोजबीन करने पर बक्से से नकदी, जेवर और अन्य सामान गायब मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...