भागलपुर, फरवरी 22 -- बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा प्रखंड के रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए राम कथावाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा के सातवें दिन राम-भरत मिलन, और शबरी प्रसंग के दौरान नवधा भक्ति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महारास में कामदेव को परास्त किया। भक्तों को बताया कि संसार में विद्या का महत्व सबसे ज्यादा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...