बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी क्षेत्र के रामरेखा मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य ज्योति शंकर तिवारी ने श्रीराम नाम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि संसार में सब कुछ परिवर्तनशील है, लेकिन राम नाम अविनाशी है। उन्होंने कहा कि दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए, पर राम नाम सदा अटल बना रहेगा। इसकी महिमा घटने के बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कथा व्यास ने प्रभु श्रीराम के वचनों को उद्धृत करते हुए कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है। उन्होंने समझाया कि सूर्य, चंद्रमा, अग्नि और वायु की समस्त शक्तियां राम नाम में ही समाहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...