हरिद्वार, फरवरी 5 -- बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि संसार के दुखों का शमन केवल सत्संग से संभव है। सनातन भारत की पहचान है, लेकिन हमें यह समझना होगा कि सनातन की वास्तविक पहचान क्या है। उन्होंने शंकराचार्य के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन का मूल भाव यह है कि हर व्यक्ति में परमात्मा का वास है। सबके भीतर आत्मा ही ब्रह्म है। जो यह जान लेता है कि परमात्मा हर हृदय में है, वही मुक्ति पाता है। वे गुरुवार को गुरुदेव समाधि मंदिर के मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन आयोजित धर्मसभा और संत सम्मेलन में पहुंचे थे। इस समारोह में देश के राजनेता, संत-महात्मा और धर्माचार्य शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने जीवन-दर्शन, सनातन धर्म की परंपरा और राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर विचार रखे। ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ...