मुरादाबाद, फरवरी 16 -- आर्य समाज मंडी बांस का वार्षिकोत्सव एवं ऋषि बोधोत्सव जारी रहा। दूसरे दिन आर्य समाज में महायज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वीरेंद्र शास्त्री रहे। उन्होंने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए बताया कि वेद संसार की सबसे पुरानी पुस्तक हैं। वेद ही संसार के अतीत, वर्तमान, एवं भविष्य के धर्म के ज्ञान आदि के स्त्रोत हैं। इसलिए सभी को वेदों का मनन करना चाहिए। अजय आर्य ने भजन प्रस्तुति किये। उन्होंने महाशिवरात्रि और महर्षि दयानंद के जीवन के अने दृष्टांत सुनाए। संचालन मनोज रस्तोगी ने किया। अध्यक्षता निर्मल प्रधान ने की। ऋषि पाल सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। विहिप नेता राजकमल गुप्ता, नवनीत रस्तोगी, विनीत रस्तोगी, रमेश सिंह, संजय आर्य, अखिलेश रस्तोगी, अभय सोती, ऋषि पाल सिंह, रश्मि रस्तोगी, रीतु, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, सुषमा आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.