मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। गोविंद नगर में प्राचीन काली माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को विश्राम दिया गया। विश्राम दिवस में वैष्णवाचार्य धीरशान्त अर्द्धमौनी ने बताया कि इस संसार में जन्मा प्रत्येक जीव देवताओं, प्रकृति, महर्षियों, परिवार एवं समाज का ऋणी होता है किन्तु जैसे ही वह कृष्ण भावनाभावित सेवा में लग जाता है, तो समस्त ऋणों से मुक्त हो जाता है। यहां राघव दास, पुजारी महेन्द्र दास, चन्दर प्रजापति, लटूर सिंह फौजी,जगदीश शर्मा, होराम सैनी, विनीत सिंह, वीरपाल सिंह, उदयराज सिंह, सूरज कश्यप, धीरज तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...