लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- संसारपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में सोमवार को बाघ ने संसारपुर कस्बे में गैस गोदाम के पास खेतों घूम रहे गौवंश को अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। ब्लॉक बाँकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के पश्चिम एक पी गैस गोदाम के पास मंगलवार की रात एक गौवंश को शिवम शर्मा के गन्ने के खेत मे खींच ले गया। जिसके बाद सुबह खेत पहुंचे किसानो को गौवंश का शव पड़ा दिखाई पड़ा। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा प्रदीप पांडेय व वनरक्षक सागर कुशवाहा ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने संसारपुर कस्बे में गांव के पास बाघ होने की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...