सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। जिले में संचालित साधन संपन्न सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय की पढ़ाई शुरु की जाएगी। इसकी तैयारी शुरु हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गाइडलाइन पर ऐसे स्कूलों को वाणिज्य संकाय की पढ़ाई के लिए एफ्लीएशन कोड आवंटित किए जायेंगे। इस बावत डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने माध्यमिक व साक्षरता डीपीओ को में वाणिज्य की पढ़ाई शुरु करने के लिए आवासन क्षमता व आवश्यकता वाले उच्च माध्यमिक स्कूलों का पड़ताल कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने ऐसे स्कूलों का पता लगाने को कहा है जिन्हें पूर्व में वाणिज्य की पढ़ाई के लिए कोड नहीं मिला है। ऐसे स्कूलों को नियम के तहत वाणिज्य संकाय का कोड दिलाया जाएगा। डीईओ डीपीओ को संबंधित स्कूलों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है। इस कार्य में...