अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या। पारे का मिजाज गर्म हो गया है,गर्म हवाओं के थपेड़ों का प्रभाव दिखने लगा है। खेत में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल रंग बदल चुकी है। सीजन शुरू होने से पहले ही आगजनी की घटनाएं प्रकाश में आने लगी हैं। गर्मी बढ़ते ही शहर से देहात तक आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है देहात क्षेत्र में झोपड़िया और मकान जल रहे हैं तथा फसले आग की चपेट में आकर तबाह हो रही है तो शहर क्षेत्र में मकान और प्रतिष्ठा आगजनी की चपेट में आ रहे हैं। मौसम के बदलाव से उपजे प्रभाव को लेकर अग्निशमन महकमा भी सक्रिय हो गया है। तय समय से पहले जागरूकता अभियान छेड़ दिया गया है। साथ ही फायर टेंडर और फायर दस्ते के जवान सूचना पर भाग दौड़ में जुट गए हैं। मंडल मुख्यालय स्थित अयोध्या जनपद में जिला अग्निशमन केंद्र के अलावा सदर तहसील को छोड़ जनपद के सभी तहसील केदो मिल्कीप...