बांका, फरवरी 23 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड क्षेत्र के सबसे बड़ा अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधा, साधन और कर्मी के अभाव से जूझ रहा है। यहां डाक्टर है तो कंपाउंडर नहीं, सर्जन है तो ड्रेसर और ओटी असिस्टेंट नहीं, दवा है तो फार्मासिस्ट नहीं है, ईसीजी मशीन है तो तकनीशियन नहीं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं है। जिससे गर्भवती महिलाओं के इलाज में परेशानी होती है। मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड महंगे दामों पर कराना पड़ता है। शिशु विशेषज्ञ है लेकिन शिशु के इलाज का साधन नहीं है। शिशु के लिए कोई वार्ड नहीं है। अस्पताल में आर्थोपेडिक्स चिकित्सक नहीं है। जितने लोगों का दुर्घटना में हाथ पैर या शरीर के किसी अंग में फ्रेक्चर होता है तो उसे प्लास्टर के लिए भागलपुर भेज दिया जाता है। जिससे अमीरों को फर्क नहीं पड़ता।...