लोहरदगा, मई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के सुदूरवर्ती प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मक्का के छात्र अबरार अंसारी ने शिक्षकों और संसाधनों की भारी कमी के बावजूद जैक की मैट्रिक परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक लाकर कामयाबी का झंडा गाड़ा है। स्कूल टापर होने का गौरव प्राप्त किया है। यह स्कूल मात्र तीन शिक्षकों के भरोसे चलता है। कई विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाती। प्रभारी प्रधानाध्यापक बिहारी लकड़ा ने बताया कि अबरार बेहद प्रतिभाशाली छात्र है। इसका लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.