नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच लोकसभा ने विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को गुरुवार को मंजूरी दे दी। इससे पहले विपक्ष ने एक बार फिर विधेयक को संसदीय समिति को भेजने की मांग दोहराई, पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि सदन में विधेयक पर आठ घंटे से अधिक चर्चा हो चुकी है और इसमें 99 सांसदों ने हिस्सा लिया। लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के बाद विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा का जवाब देने का आग्रह किया। इसके बाद विपक्षी सांसद अध्यक्ष के आसन के करीब आकर हंगामा करने लगे। कई सांसदों ने अपने हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर ले रखी थी। मंत्री के जवाब के दौरान कई सांसदों ने काग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.