नई दिल्ली, फरवरी 6 -- मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इस दावे को शुक्रवार को खारिज कर दिया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि कांग्रेस सांसद सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे। राउत ने बिरला के इस दावे को हास्यास्पद करार दिया। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की वजह से देश खतरे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...