नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सदन में चार फरवरी को हुए हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत इन महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में महिला सांसदों ने कहा कि लोकसभा परिसर में चार फरवरी को घटनाक्रम ने चिंताजनक मोड़ ले लिया था। हालात गंभीर व अप्रिय परिणामों की ओर जा सकते थे। उन्होंने कहा कि यह भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काले क्षणों में से एक बन सकता था। अपने पत्र में भाजपा की महिला सांसदों ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने चार फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जिस तरह सदन की गरिमा, मर्यादा और पवित्रता बनाए रखी, उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करना और उनकी सराहना दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.