नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली। देश के 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में से 15.79 करोड़ से अधिक यानी 81.56 प्रतिशत घरों में नल से पानी की सप्लाई है। जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने गुरुवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। पाटिल ने मंत्रालय के जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन से जुड़े सवालों का जवाब दिया और बताया कि अगस्त 2019 में इसकी शुरुआत के बाद से इसमें काफी प्रगति हुई है। मिशन की शुरुआत में सिर्फ 3.23 करोड़ (16.72 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन था। पाटिल ने कहा कि अब तक देश में 12.55 करोड़ से अधिक अतिरिक्त ग्रामीण घरों को कनेक्शन दिए गए हैं। महाराष्ट्र के पालघर से जुड़े खास सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पालघर में, 4.52 लाख ग्रामीण घरों में से, लगभग 3.19 लाख ग्रामीण घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.