लखनऊ, जनवरी 23 -- संसद के बजट सत्र में विद्युत संशोधन बिल आते ही बिजली कर्मचारी काम बंद कर देंगे। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने इसकी घोषणा की है। कमेटी ने यूपी सरकार से निजीकरण के विरोध में हो रहे आंदोलन के विरोध में बिजली कर्मचारियों पर की गई कार्रवाइयां वापस लेने की मांग की है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कमेटी की ऑनलाइन बैठक में तय किया गया है कि केंद्र सरकार अगर सत्र में बिल रखती है तो इसका विरोध किया जाएगा। यूपी समेत देश भर के बिजलीकर्मी, जेई व अन्य अभियंता उसी दिन काम बंद कर अपने कार्यालय और कार्यस्थल से बाहर आ जाएंगे। 12 फरवरी को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हो रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी यूपी के बिजली कर्मी शामिल होंगे। 12 की हड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.