देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 13 दिसंबर 2001 को दिल्ली में संसद भवन में हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संसद के अंदर आतंकवादियों ने प्रांगण में संसद की सुरक्षा में तैनात तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने कहा कि हम सभी देश वासियों को आपसी मतभेद भुलाकर आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए, तभी देश सुरक्षित रह सकता है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती और सुशील विरमानी, जय बिष्ट, अतुल शर्मा, गुलाम मुस्तफा, नितिन राठौड़, इलियास कुरैशी, नूर नवाज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...