कानपुर, जनवरी 25 -- देश के संसद भवन की लाइब्रेरी में कानपुर की किताब रखी गई है। यह किताब शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद व लेखक डॉ. अमित कुमार निरंजन ने लिखी है। डॉ. निरंजन ने यूजीसी नेट पेपर-1 पर दो पुस्तकें लिखी हैं। इन पुस्तकों का सांसदों के संदर्भ के लिए रखा गया है। इस पुस्तक का शीर्षक यूजीसी नेट रेडी रेकोनर है। यह पुस्तक संसद में यूजीसी नेट की लेटेस्ट सिलेबस आफ्टर 2019 की श्रेणी में शामिल होने वाली पहली पुस्तक है। यशोदा नगर में रहने वाले डॉ. अमित कुमार निरंजन नौ अलग-अलग विषयों से यूजीसी नेट क्वालीफाई कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स बना चुके हैं। डॉ. निरंजन ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी पुस्तक को संसद भवन की लाइब्रेरी में शोध और संदर्भ के लिए स्थान दिया गया है। इन पुस्तकों का चयन सांसदों के शैक्षिक संदर्भ और मार्गदर्शन के लिए किया गया है, ज...