हल्द्वानी, फरवरी 7 -- कोटाबाग। जीआईसी पवलगढ़ में शनिवार को विकास खण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग, द्वितीय स्थान जीआईसी पवलगढ़ कोटाबाग और तृतीय स्थान जीआईसी बैलपड़ाव, कोटाबाग को मिला। प्रतियोगिता में कोटाबाग विकास खण्ड के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह रजवार और पीटीए अध्यक्ष चिन्तामणी काण्डपाल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व्यवस्थापक कोटाबाग ब्लांक समन्वयक ललित मोहन पांगती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.