नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वि‌शेष संवाददाता। सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव के बीच संसद के बजट सत्र का पहला हिस्सा शुक्रवार को संपन्न हो गया। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, सत्र के पहले हिस्से में राज्यसभा के मुकाबले लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में ज्यादा टकराव रहा। लोकसभा में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे की वजह से प्रश्नकाल नहीं चला। कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक दस्तावेज पेश कराए और कार्यवाही नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में बैठक शुरू होने के बाद शून्यकाल शुरू हुआ। सदस्यों ने विभिन्न लोक महत्व के मुद्दे उठाए। इसके बाद प्र...