रायबरेली, फरवरी 24 -- रायबरेली ,संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में संसद की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के घर पर चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बा,वजूद समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे परिवार में नाराजगी देखी गई। घटना के समय घर पर इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह के पिता सुखेंद्र सिंह और माता ही मौजूद थे। देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके में बढ़ती हुई चोरी की बढ़ती हुई वारदातों पर आक्रोश व्य...