पटना, फरवरी 2 -- जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसदीय लोकतंत्र की उच्च परम्पराओं के प्रतिनिधि हैं। ऐसी परंपराएं जहां नियम, मर्यादा और संस्थागत गरिमा राजनीति का मूल आधार होती है। सदन की नियमावली का गहरा ज्ञान, शब्दों का संयमित और सटीक प्रयोग और असहमति में भी शालीनता उनकी विशिष्ट खूबियां हैं। उनकी राजनीति में न तो उत्तेजना है, न सनसनी। बल्कि तर्क, तथ्य और मर्यादा है। आज जब सदनों में शोर और प्रदर्शन बढ़ रहा है, ऐसे समय में नीतीश कुमार की संसदीय परंपराओं के प्रति निष्ठा लोकतंत्र के लिए उदाहरण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...