अलीगढ़, मार्च 10 -- -27.25 करोड़ से अधिक बकाए पर नगर निगम ने दिया था नोटिस अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता एएमयू ने हाउस टैक्स बकाए का 12.72 करोड़ रुपये नगर निगम के खजाने में जमा कराया। 27.25 करोड़ संपत्तिकर बकाए पर नगर निगम ने एएमयू को नोटिस जारी किया था। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने टैक्स को लेकर एएमयू वीसी व रजिस्ट्रार से मुलाकात की थी। एएमयू प्रशासन ने टैक्स जमा करने को बजट की डिमांड की थी। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि एएमयू पर संपत्तिकर का 27.25 करोड़ रुपये बकाया था, जिसको लेकर पूर्व में पत्राचार किया गया था। वीसी व रजिस्ट्रार ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले टैक्स जमा कराने का आश्वासन दिया था। 27.25 करोड़ संपत्ति कर बकाया के सापेक्ष अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने पिछले दिनों 4.86 करोड़ और सोमवार को 7. 86 करोड़ रुपये जमा कराए। अब तक 12....