अलीगढ़, मार्च 23 -- फोटो : - इगलास क्षेत्र में गांव सहार के पास हुआ हादसा, पति ने कहा- चलती बाइक से गिरी महिला - मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से हुई मौत अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इगलास क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव सहार के पास एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने पति व बेटे के साथ मथुरा से अलीगढ़ आ रही थी। पति का कहना है कि चलती बाइक से वह गिर गई थी। जबकि मायके पक्ष ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। हालांकि पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होना पाया गया है। सासनीगेट क्षेत्र के गंगाधाम कॉलोनी निवासी प्रिया की शादी सात साल पहले फिरोजाबाद के टूंडला निवासी व्यक्ति से हुई थी। इन पर दो बेटे है। चूंकि वर्तमान में पति मथुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.