अलीगढ़, मई 12 -- फोटो: - सासनीगेट थाना पुलिस ने की कार्रवाई, कई घटनाओं को कबूला - लूटे हुए दो मोबाइल, एक बैग, एटीएम, पर्स व 2100 रुपये बरामद अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ताबड़तोड़ लूट करने वाले गिरोह के दो शातिरों को सोमवार को सासनीगेट पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटे हुए दो मोबाइल फोन, एक बैग, पर्स, एटीएम व 2100 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कई घटनाओं को कबूला है। पांच मई को सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित सिंघल धर्मकांटा के सामने एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन, बैग, एटीएम आदि लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद कुमार की टीम ने मथुरा बाइपास रोड से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम जंगलगढ़ी निवासी जीशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.