कटिहार, जनवरी 11 -- कुरसेला निज प्रतिनिधि नए साल की शरेशाम कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिट्ठू की हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में मामले के मुख्य शूटर रोहित कुमार यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी रोहित कुमार यादव (भागलपुर) का बताया गया है। रोहित ने 06 जनवरी को न्यायालय में सरेंडर किया। जबकि कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त लाइनर की भूमिका निभाने वाले सुनील मंडल (25) कटरिया निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा...