संभल, जुलाई 8 -- नगर पंचायत सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज में मंगलवार को मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल व मुरादाबाद जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार रस्तोगी तथा प्राची चन्द्रा राजकीय इंटर कालेज सिरसी ने फीता काटकर किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बिजनौर व अंडर-15 बालक वर्ग में मुरादाबाद ने जीत हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17 में मुरादाबाद की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के निर्णयाक मंडल में शाहिद अंसारी, सुमित कुमार सक्सेना, सचिन शर्मा रहे। रेफरी की भूमिका मोहम्मद अहद, साइड रेफरी मोहम्मद कामिल व मोहम्मद अहसान रहे। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा सचिव चन्द्रकांत, जितेन्द्र कुमार वर्मा, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.