नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एक युवक की हत्या के विरोध में परिजनों द्वारा एनएच 24 पर लगाए गए जाम ने पूर्वी दिल्ली के एक बड़े हिस्से की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त कर दी। गाजीपुर, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, पटपड़गंज, आईपी एक्सटेंशन, विनोद नगर, मयूर विहार के इलाकों दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। दसवीं के गणित का पेपर होने के कारण सबसे ज्यादा समस्या परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को हुई। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए स्कूलों ने छात्रों को देर तक स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी। देर से स्कूल पहुंचने वाले छात्रों व अभिभावकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती थी। कई जगहों पर आम लोग मददगार साबित हुए उन लोगों ने जाम में फंसे बच्चों को निकाला और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। ऐसा ही एक वाकया आईपी एक्सटेंशन स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.