कटिहार, फरवरी 10 -- समेली,एक संवाददाता मध्य विद्यालय भदैया टोला में विद्यालय अवधि के दौरान हाजिरी बनाकर शिक्षकों के विद्यालय से बाहर चले जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की स्थिति पूर्व में भी सामने आती रही है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को करीब 11 बजे विद्यालय में पदस्थापित दो शिक्षक उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय परिसर से बाहर निकल गए। शिक्षकों को विद्यालय से बाहर जाते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ सह बीईओ सत्येंद्र सिंह को दी। सूचना मिलने पर बीडीओ ने फोन पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार से बात की। जिसमें दोनों शिक्षकों के विद्यालय अवधि में बाहर जाने की पुष्टि हुई। बीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से हाजिरी बनाकर बाहर गए शिक्षकों की कारण सहित लिखित सूची उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.