कटिहार, सितम्बर 19 -- कटिहार। समेली प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है। सूत्रों की माने तो पहले 21 सितंबर आने की बात थी। मगर बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में उनके कार्यक्रम को प्रस्तावित किया गया है। इसकी जानकारी बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने दी। सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। विधायक ने बताया कि समेली प्रखंड में दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने की योजना है। इस दौरान कथा शिल्पी अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.