बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरु हो गया है। आसमान से बरसती आग के साथ गर्म हवाओं से लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह से भीषण गर्मी में लोग तप गए। दोपहर तक लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर के समय तपिश से लोग झुलस गए। इस दौरान तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार बना रहा। शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गर्मी रोजाना अपने तेवर दिखा रही है। हालात यह हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है। तपिश के चलते शरीर झुलसने लगा है। आसमान से मानो आग के शोले बरस रहे हों। गर्मी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.