कटिहार, फरवरी 13 -- फलका। एक संवाददाता गुरुवार को फलका प्रखंड के भंगहा गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत ध्यान महाधिवेशन सत्संग साधु संतों के प्रवचन के बाद आरती वीनती के साथ सम्पन्न हो गया।मौके पर हरिद्वार से आये अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि इस जन्म का पैसा अगले जन्म में काम नहीं आता,लेकिन मनुष्य द्वारा किया हुआ पुण्य जन्मोजन्म तक काम आता है। कोई मजहब धर्म अहिंसा के रास्ते पर चलने को नहीं कहता है। मानव-मानव सब एक हैं। सत्संग वह जल है जिसमें कौवा भी स्नान कर हंस के रूप में निकलता है। उन्होंने कहा की अनमोल मानव तन की प्राप्ति परमात्मा का सबसे बड़ा वरदान है। चरित्र मानव की सबसे बड़ी पूंजी है। नशा का त्याग,आंखों में मां, बहन बेटी की पहचान जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार डालने की बात कही...