जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- संशोधित/लेबर कोड को रद्द करने सहित ओपीएस की मांग को लेकर प्रदर्शन मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल कारखाना परिसर में शुक्रवार को सीआरएमसी, एनएफआईआर, इंटक के नेतृत्व में चिरेका के 16 नंबर टेस्टिंग शॉप से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के मद्देनजर यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों के हित में कई मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने रेलवे सेक्टर में बढ़ते संकटों, लंबित मांगों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना की मांग की। कर्मियों ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारी सामाजिक और पारिवारिक जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। भविष्य को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ी के हित में पुरानी पेंशन योजना जरूरी है। यून...