जामताड़ा, फरवरी 12 -- कुंडहित, प्रतिनिधि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोडो के अलावे, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कुंडहित में भाकपा, माले और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले गुरुवार को कुंडहित में प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संगठनों का संयुक्त मंच के देशव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानूनों समेत अन्य मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के विरोध हड़ताल और प्रदर्शन किया गया। कुंडहित मोड़ में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर आसनसोल दुमका मुख्य सड़क को जाम करते हुए नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वामपंथी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नया लेबर कानून देश के श्रमिकों को गुलाम बनाने वाला है। दरअसल केंद्र में बैठी मोदी सरकार देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.