नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। ठंड और कोहरे का प्रभाव लोगों के जनजीवन पर पड़ा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ अधिक तापमान में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि राजधानी में सबसे कम अधिकतम तापमान रिज इलाके का रहा यहां यह 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार क...