जामताड़ा, जनवरी 7 -- संशोधित/मिहिजाम में बीजेपी का धरना: निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ सरकार पर बरसे नेता मिहिजाम, प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में विलंब और चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं करने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में बुधवार को चित्तरंजन स्टेशन चौक मिहिजाम में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दरम्यान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटूल ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के पीछे भाजपा के नियंत्रण वाले नगरों में भ्रष्टाचार रोकने का डर है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपराधियों को बढ़ावा ...