जामताड़ा, जनवरी 20 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। अनाप शनाप बिजली बिल से त्रस्त उपभोक्ताओं ने सोमवार को नगर पंचायत मिहिजाम के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया और बिजली विपत्र में विभाग के फ्रेंचाइजी के द्वारा गड़बड़ी में सुधार की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर के कई इलाकों में वर्षों से मीटर रीडिंग नहीं की गई है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा औसत मीटर रीडिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल भेजा जा रहा है। बिजली विपत्र में हुई गड़बड़ी को लेकर कई माह से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। परंतु कोई समाधान नहीं हो रहा है। यही नहीं ऊपर से गलत बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.