जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- संशोधित/फतेहपुर संवाद द्वारा एग्रोइकोलॉजी प्रणाली के तहत किसानों के बीच गेहूं व आलू बीज का वितरण फतेहपुर, प्रतिनिधि। संवाद संस्था की ओर से एग्रोइकोलॉजी प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड में गरीब, छोटे एवं वंचित किसानों के बीच गेहूं एवं आलू बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कुल 55 किसानों को गेहूं और आलू के बीज उपलब्ध कराए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक, टिकाऊ एवं कम लागत वाली खेती को प्रोत्साहित करना है। ताकि किसान रासायनिक खेती पर निर्भर हुए बिना अपनी खेती को मजबूत बना सकें और उनकी आजीविका में सुधार हो सके। संवाद संस्था का मानना है कि एग्रोइकोलॉजी आधारित खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। पर्यावरण सुरक्षित रहता है तथा किसानों की खेती लागत में भी कमी आती है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.