जामताड़ा, जनवरी 14 -- संशोधित/तेरहवीं राष्ट्रीय स्तरीय गुलेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड के आठ खिलाड़ियों का चयन जामताड़ा, प्रतिनिधि। तेरहवीं राष्ट्रीय स्तरीय गुलेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को जामताड़ा स्थित समाज कल्याण समिति परिसर में चयनित खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य में विगत सात वर्षों से गुलेल खेल निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीत रहे हैं और झारखंड का नाम पूरे देश में गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.