नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर व डायरेक्टर ऑफ साउथ कैंपस श्री प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षण के अलावा विभिन्न प्रशासनिक पदों तीन दशक से लंबा अनुभव रखने वाले प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि भगवान ने और सरकार ने हमें एक अच्छा अवसर दिया है। हम इसका सबके सहयोग से सदुपयोग करेंगे और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। प्रो. श्री प्रकाश सिंह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के निदेशक का पदभार संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.