जामताड़ा, फरवरी 9 -- संशोधित/जनता की मांगों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचा -प्रखंड विकास पदाधिकारी पर उपेक्षा का आरोप, आंदोलन की चेतावनी। नाला, प्रतिनिधि। कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय नाला पहुंचा। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आरोप लगाया कि जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह जानकारी मिली कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर मिलने आया है। वह किसी कार्य का बहाना बनाकर कार्यालय से चली गईं। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में पार्टी विशेष के कार्यकर्ता की तरह काम किया जा रहा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और...