रामगढ़, दिसम्बर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नयामोड़ सड़क में नापो मोड़ के पास सोमवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे के करीब अज्ञात हाईवा के धक्का से बाइक सवार युवक निखिल भुइयां की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक में सवार पवन कुमार घायल हो गया। उसका पैर टूट गया है। घायल युवक पवन का गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हाईवा चालक ने बाइक सवार युवक निखिल को धक्का मारने के बाद लगभग 200 मीटर तक घसिटते हुए ले गया। मृत युवक निखिल कनकी ग्राम निवासी प्रभु भुइयां का पुत्र था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मृत युवक के शव के साथ आश्रित परिवार को मुआवजा देने, धक्का मारने वाले हाईवा को पकड़ने और कानूनी कारवाई करने की मांग को लेकर गिद्दी नयामोड़ सड़क जाम कर दिया है। जिससे दोनो तरफ से गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.