हाथरस, जनवरी 5 -- हाथरस। पिछल एक सप्ताह से जनपद में लगातार सूखी ठंड पड़ रही है। इसने आलू किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसकी वजह से जनजीवन जहां पूरी तरह से ठिठुर गया है वहीं आलू की फसल प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक किसानों को आलू की फसल को बचाने का सलाह दे रहे हैं। दूसरी तरफ लगातार सर्द हवाएं चलने से पारा लुढ़कता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रविवार को पारा लुढक कर अधिकतम 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड व गलन से हर कोई परेशान है। जगह-जगह लोग अलाव तापते देखे गए। रविवार को शाम करीब 4 बजे नाम मात्र की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। गलन इतनी बढ़ी कि सात बजे तक सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.