रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में लगातार तीसरी बार दयानंद सिंह अध्यक्ष चुने गए। जबकि शक्ति प्रताप सिंह सचिव, मंगल सिंह उपाध्यक्ष व रामवदन सिंह कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार व गुरमीत सिंह वरिष्ठ सदस्य बने हैं। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त थी। इस दिन तक अध्यक्ष पद के लिए दयानंद सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए मंगल सिंह, सचिव पद के लिए शक्ति प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए रामवदन सिंह, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों के लिए राजेन्द्र कुमार व गुरमीत सिंह ने नामांकन पत्र जमा किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी छह पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.