हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस। एक तरफ शासन स्तर से आमजन की राह को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं जिले में शासन की मंशाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिले में सड़क निर्माण में हीलाहवाली सामने आई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क जर्जर हो गर्इ है, इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं कस्बा सासनी से इगलास मार्ग पर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनी छह किलोमीटर लंबी सड़क सिर्फ दो साल में जगह जगह से जर्जर हो गई है। कोतवाली चौराहे से इगलास मार्ग पर शुरूआती करीब 7 सौ मीटर में बनी सीमेंटेड सड़क में दर्जनभर से ज्यादा स्थानों पर दरारें और चटकन आ गई है। कई स्थानों पर सड़क फूलकर ब्रेकर जैसी हो गई है। बीते सालों में सासनी से इगलास जाने वाले मार्ग पर कोतवली चौराहे से छह किलोमीटर तक सीमेंटेड और डामर मार्ग का निर्माण किया गया था। ...